जौनपुर, फरवरी 25 -- मछलीशहर(जौनपुर)। ई-रिक्शा से अस्पताल जा रही महिला के गले से सहयात्री महिला ने सोने की चैन उड़ा दी। आरोप है कि अस्पताल से पहले ही रिक्सा चालक उक्त को उतार कर भाग लिया। नगर की पुरानी बाजार निवासी 75 वर्षीय शकुंतला देवी पत्नी स्वर्गीय रामबाबू मोदनवाल मंगलवार को अपने घर से बीमार भतीजे को देखने के लिए सुशीला हॉस्पिटल जाने के लिए सराय से एक टोटो ई रिक्शा पर सवार हुई। थोड़ी दूर जाने के बाद टोटो पर तीन औरतें जबरदस्ती आकर बैठ गई। कुछ दूर जाने के बाद अस्पताल से पहले ही वृद्धा को उतारकर रिक्शा चालक महिलाओं को लेकर फरार हो गया। ई रिक्शा से उतरने के बाद उक्त को चैन गायब होने की जानकारी हुई। घर पहुंचकर वृद्धा ने घटना की जानकारी परिवार में दी। घटना की लिखित सूचना महिला के पुत्र शैलेश मोदनवाल ने पुलिस को दी है। शैलेश के अनुसार चैन का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.