बेगुसराय, अप्रैल 15 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय की मुख्य बाजार की सड़कों पर इन दिनों जाम की समस्या लगातार विकराल होती जा रही है। प्रखंड की कई प्रमुख स्थान ऐसे हैं जहां दिनभर जाम लगा रहता है। कई बार तो हालात इतने खराब हो जाते हैं कि एम्बुलेंस तक जाम में फंस जाती है जिससे मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो जाता है। बाजार निवासी सुशील सिंघानियां, मनीषा झा, पुष्पांजलि देवी आदि ने बताया कि गढ़पुरा बाजार की सड़कों पर ई-रिक्शा चालकों का कब्जा हो गया है। इससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सुबह छह से शाम सात बजे तक वाहन सड़कों पर रेंगते हुए नजर आते हैं। यह भी पढ़ें- ऑटो व टोटो चालकों की मनमानी से शहर में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.