प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 6 -- जामताली। रानीगंज के जामताली बाजार निवासी रमेश चंद्र जायसवाल रविवार देर शाम सड़क के किनारे मकान के बरामदे में ई-रिक्शा खड़ा कर कमरे में सोने चला गया। मौका देख चोरों ने ई-रिक्शा की चार बैटरी उड़ा दी। रमेशचन्द्र को इसकी जानकारी सुबह हुई। सामने वाली दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में आधी रात को एक बोलेरो आते-जाते और दुकान पर खड़ी होते दिखी। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बोलेरो सवार चोरों ने ही ई-रिक्शा की बैटरी उड़ाई है। पीड़ित ने जामताली चौकी पुलिस से शिकायत की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.