ई-रिक्शा से घर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, बाइक सवार अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रुडकी, मई 15 -- मंगलौर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में एक छात्रा के साथ रास्ते में छेड़छाड़ और अभद्रता में पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार शाम को एक कॉलेज की छात्रा ई-रिक्शा से अपने घर लौट रही थी। अब्दुल कलाम चौक पर उतरने के बाद रोड क्रॉस कर अपने मोहल्ले की ओर बढ़ने पर एक अज्ञात बाइक सवार युवक उसका पीछा करने लगा।पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बाइक सवार युवक ने उसके साथ अश्लील टिप्पणियां और इशारे किए। छात्रा ने इसका विरोध करना चाहा, तो आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ कर थप्पड़ मार दिया। यह भी पढ़ें- बेटियों छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता से अभद्रता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.