ई-रिक्शा से गिरा मां की गोद में बैठा मासूम, चारपहिया ने रौंदा
मुजफ्फरपुर, अगस्त 1 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के सदर अस्पताल रोड में शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे दर्दनाक हादसे में मासूम की मौत हो गई। स्टेशन से ई-रिक्शा से एसकेएमसीएच जा रहा आर्यन कुमार (4 साल) सदर अस्पताल ट्रैफिक सिग्नल के पास मां की गोद से छिटककर सड़क पर गिर गया। मां उसे उठाती, तब तक एक चारपहिया वाहन उसे रौंदते हुए निकल गया। बच्चे को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने बच्चे की मां से घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।
शुक्रवार सुबह का घटनाक्रम पूर्वी चंपारण के पिपरा थाना क्षेत्र के सिरसिया बलुआ टोला निवासी श्रीलाल राय की पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.