बरेली, दिसम्बर 22 -- बहेड़ी। मां के साथ नानी के घर से लौट रहा चार साल का बच्चा ई-रिक्शा से गिर गया। इस बीच वह ई-रिक्शा के पहिये के नीचे आ गया, जिससे कुचलकर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। बाद में परिजनों ने उसे सुपुर्दे खाक कर दिया। बहेड़ी कस्बे के मोहल्ला तलपुरा के रहने वाले मोटरसाइकिल मैकेनिक इंतखाब की ससुराल मोहल्ला टांडा में है। उनकी पत्नी रविवार दिन में अपने चार वर्षीय पुत्र उजैन के साथ अपनी मां के घर गया था। देर रात मां-बेटे वहां से ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। रास्ते में उजैन चलते ई-रिक्शा से गिर गया। जिसके बाद ई-रिक्शा का पहिया उस पर चढ़ गया। जिससे वह घायल हो गया। उसे घायलावस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उसे गमगीन माहौल में दफना दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.