भभुआ, मार्च 23 -- पीछे से आ रहे ई रिक्शा के ऑटो में जोरदार धक्का मारने से शीला अपने बच्चे को लेकर सड़क पर गिर पड़ी, जिससे पवन की मौत हुई घायल मां का सदर अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कर किया जा रहा इलाज मृत बच्चे के शव का सदर पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया अंत्यपरीक्षण (पेज तीन) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर की कचहरी मुख्य सड़क में सदर अस्पताल के पास चकबंदी रोड मोड़ पर सोमवार की सुबह ई रिक्शा से गिरकर जहां बेटे की मौत हो गई, वहीं उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक डेढ़ वर्षीय पवन कुमार मोहनियां थाना क्षेत्र के महरो गांव निवासी नेबुलाल सिंह का पुत्र था। घायल 28 वर्षीया शीला देवी का सदर अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ। भभुआ थाना क्षेत्र के कुंज गांव न...