ई-रिक्शा से कैंप का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य अभियंता
आजमगढ़, मई 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। प्रधानमंत्री की ऊर्जा संरक्षण एवं डीजल-पेट्रोल की बचत संबंधी अपील के बाद शनिवार को बिजली विभाग के मुख्य अभियंता इंजीनियर रामबाबू अपने आवास से साइकिल चलाकर कार्यालय पहुंचे। इसके बाद जिले में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए लगाए गए मेगा कैंपों का ई-रिक्शा से निरीक्षण किया। जिले में कुल 829 बिजली बिल, स्मार्ट मीटर आदि से संबंधित मामले मेगा कैंप में आए। इनमें 572 मामलों का निस्तारण किया गया। मुख्य अभियंता ने सबसे पहले हर्रा की चुंगी स्थित बिजली सब स्टेशन तथा हाफिजपुर सब स्टेशन में आयोजित मेगा कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैंप में पहुंचे उपभोक्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- विद्युत बिल समाधान मेगा कैंप में 50...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.