नवादा, मई 25 -- नवादा में स्टेट हाईवे-08 हिसुआ-नवादा मार्ग पर गनौरी रामकली बीएड कॉलेज के समीप तेज रफ्तार से जा रही एक ई-रिक्शा से कुचलकर डायल 112 के चालक की मौत हो गयी। घटना रविवार की रात करीब 8:45 बजे की है। घटना में गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल एम्बुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक 55 वर्षीय शिवशंकर कुमार नारदीगंज थाना क्षेत्र के नारदीडीह गांव के स्व. सीताशरण सिंह के पुत्र थे।

घटना की सूचना घटना की सूचना पर नवादा के एसपी अभिनव धीमान, सदर एसडीपीओ-01 हुलाश कुमार व नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह समेत नगरीय क्षेत्र के तमाम पुलिस पदाधिकारी व जवान तथा डायल 112 के कर्मी सदर अस्पताल पहुंचे। एसपी ने बताया कि घटना के वक्त वे शौच के लिए सड़क के दूसरी तरफ गये थे। सड़क क्रॉस कर गाड़ी तक आने के दौरान ई-र...