कौशाम्बी, मार्च 21 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी के लोधौर गांव के समीप शनिवार को ई-रिक्शा से घर जा रहे युवक को कार सवार युवकों ने बेरहमी से पीटा। कार सवार युवक प्रयागराज से पीड़ित का पीछा कर रहे थे। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।लोधौर निवासी दीपक पुत्र राजेश ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह शनिवार को मर्का बालू खदान से वापस आ रहा था। बस से वह पूरामुफ्ती उतरा। उसके साथ बस में दो युवक और थे वह उससे बातचीत करते हुए आए। पूरामुफ्ती के बाद वह चायल आया, दोनों युवक पूरामुफ्ती में भी थे। इसके बाद वह गांव के ही मनु के ई-रिक्शा में बैठकर लोधौर गांव जा रहा था। जैसे ही वह गांव के समीप पहुंचा। कार सवार लोगों ने ई-रिक्शा रोक लिया। उसको जबरन खींचकर मारापीटा। इससे उसको चोटें आई। बताया कि मारपीट में बस में सवार रहे दो युवक भी थे, जिन्हे...