बिहारशरीफ, फरवरी 27 -- चंडी थाना क्षेत्र के तुलसीगढ़ गांव के पास हुआ हादसा फोटो : चंडी मौत-चंडी में महिला की मौत के बाद शोकाकुल परिजन। चंडी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एनएच 431, जैतीपुर-हरनौत मार्ग पर गुरुवार को ई-रिक्शा से उतरी महिला तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गयी। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी। मृतका की पहचान रसलपुर गांव निवासी बिरजू बिंद की पत्नी राज्यन्ति देवी के रूप में की गयी है। तुलसीगढ़ पैक्स अध्यक्ष शशिकांत कौशल ने बताया कि महिला की गोतनी की बेटी शुक्रवार को थी। शादी की खरीदारी करने के लिए वह नरसंडा बाजार गयी थी। खरीदारी के बाद ई-रिक्शा से घर लौट रही थी। तुलसीगढ़ के पुराने अस्पताल के करीब रिक्शा से उतरकर वह भाड़ा दे रही थी, तभी तुलसीगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गयी। हादसे के बाद चालक, बाइक लेकर फरार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.