बरेली, फरवरी 18 -- अलीगंज। मां के साथ मेला देखने आए एक सात वर्षीय बच्चे को बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। बाइक सवार मौका पाकर फरार हो गया। सिरौली कस्बे के मोहल्ला प्यास के बंटी की पत्नी प्रीति अपने तीन बच्चों के साथ सोमवार को गुलड़िया गौरीशंकर मंदिर में महाशिवरात्रि का मेला देखने आई थी, समय अधिक होने पर वह अपने रिश्तेदार किदौना गांव के वीर सिंह के यहां रुक गई। वीर सिंह खैलम गांव के एक भट्ठे पर परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता है। प्रीति रात में अपने तीनों बच्चों के साथ वहीं रुकी थी। मंगलवार दोपहर वह अपने बच्चों के साथ एक ई रिक्शा से किदौना आ रही थी। अलीगंज-सिरौली मार्ग के शेखुपुर खालसा-किदौना चौराहे पर अपने बच्चों के साथ ई रिक्शा से उतर रही थी तभी सिरौली की ओर से आ रहे तेज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.