ई-रिक्शा सवार महिला ने नशीला पदार्थ सुंघाकर पार की चेन
लखनऊ, जून 10 -- लखनऊ। नाका में जहरखुरानों ने ई-रिक्शा सवार महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेसुध कर दिया। फिर उसकी सोने की चेन पार कर दी। महिला को करीब दो घंटे बाद होश आया। पीड़िता ने मंगलवार देर शाम रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ई-रिक्शा में घटना नाका हिंडोला दुगांवा रथखाना निवासी सुनीता यादव पांच जून को केजीएमयू से चारबाग की ओर आने वाले ई-रिक्शे पर बैठीं थीं। इस दौरान एक महिला, पुरुष और युवक भी रिक्शे पर सवार हो गए। रास्ते में महिला ने युवक से पॉलीथिन मांगी। पॉलीथिन में रखा सफेद पदार्थ पीड़िता के हाथ पर गिर गया। जिसकी दुर्गंध से पीड़िता होश खो बैठी। पीड़िता को बिरहाना चौराहे पर उतरना था। शाम करीब 5 बजे पीड़िता को होश आया। वह आर्यनगर में पीपल के पेड़ के नीचे बैठी थी। जहरखुरानों ने पीड़िता की सोने की चेन पार कर दी। पीड़िता के मुताबिक चेन की कीमत तकरीबन सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.