धनबाद, मार्च 30 -- धनबाद। झारखंड ई-रिक्शा (टोटो) संघ की बैठक रविवार को आमंत्रण ग्रींस, धैया में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव, संस्थापक मुन्ना कुशवाहा, महासचिव शैलेश कुमार, प्रवक्ता संतोष कुशवाहा, सचिव राजेश राम, जिला महासचिव गुलजार अहमद सहित मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। अध्यक्षता अनिल यादव और संचालन संतोष कुशवाहा ने किया। बैठक में टोटो चालकों ने धनबाद के विभिन्न चौक-चौराहों पर स्थायी पार्किंग और चार्जिंग स्टेशन की मांग उठाई। मेयर संजीव सिंह के समक्ष मांगों को रखने का निर्णय लिया गया। साथ ही 30 मार्च को एसएसपी से बारकोड व्यवस्था की प्रगति को लेकर मुलाकात करने का निर्णय लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.