श्रावस्ती, मई 10 -- श्रावस्ती। हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र के केवटनपुरवा निवासी राज निषाद (25) रविवार को बाइक से गिरंट बाजार जा रहा था। इस दौरान नानपारा-बदला मार्ग पर कहारन पुरवा गांव के निकट सामने से आ रहे ई-रिक्शा से राज की बाइक टकरा गई। इससे ई-रिक्शा पलट गया। जिसमें सवार बहराइच जिले के बेलभरिया गांव निवासी अरबाज खान (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक सवार राज भी जख्मी हो गया। लोगों ने राज को निजी चिकित्सक के यहां जबकि अरबाज को बहराइच मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शे की टक्कर से बाइक सवार घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...