मोतिहारी, फरवरी 9 -- तुरकौलिया,निसं। थाना क्षेत्र के महनवा से सेमरा जाने वाली सड़क में बेलवा स्कूल के समीप ईरिक्शा और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें बाइक चालक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दो युवक व ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतक युवक बेलवाराय मननपुर के शिक्षा सेवक अजमत आलम का पुत्र कैफ आलम (18) है। वहीं जख़्मी युवक बेलवाराय के जलील मियां का पुत्र शमशाद आलम (17) और तुरकौलिया मध्य पंचायत के सेनवरिया गांव निवासी अनवर आलम का पुत्र इमरान आलम है। बताया जाता है कि ईरिक्शा महनवा से सेमरा के तरफ जा रहा था। वहीं विपरीत दिशा से बाइक पर तीन युवक महनवा के तरफ आ रहे थे। इसी बीच ई रिक्शा और बाइक में आमने सामने टक्कर हो गई। जहां बाइक चालक कैफ की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घने कोहरे के कारण दुर्घटना होने की बात कही ज...