ई रिक्शा व बाइक की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी
समस्तीपुर, मई 17 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के गोपालपुर पेट्रोल पंप के समीप रविवार की सुबह ई रिक्शा और बाइक की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि कल्याणपुर की ओर से समस्तीपुर जा रही अनियंत्रित बाइक एवं समस्तीपुर की ओर से कल्याणपुर की ओर जा रही ई-रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें दोनों गाड़ी सड़क पर ही पलट गई।
घायल व्यक्तियों की जानकारी इस घटना में ई रिक्शा पर बैठे कल्याणपुर चौक निवासी दिनेश दास की पत्नी एएनएम मीरा कुमारी एवं बाइक सवार कल्याणपुर गांव के ही जामुन दास का पुत्र विक्की दास एवं मनटुन साह के पुत्र विक्की साह गंभीर रूप से जख्मी हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.