देवरिया, मई 27 -- देवरिया, निज संवादाता। जलकल कार्यालय के परिसर से मंगलवार की सुबह नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह व अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी ने कूड़ा उठाने वाले छ: ई- रिक्शा, एक-एक जेसीबी व पोकलेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि डोर टू डोर जाकर ई- रिक्शा कूड़ा एकत्र करेंगी। जिससे मोहल्लों से कूड़ा उठाने में सफाई कर्मियों को और भी आसानी होगी, वहीं लोग घरों से निकलने वाले कूड़े को इधर- उघर फेंकने के बजाए कूड़ा एकत्र करने वाली गाड़ियों में आसानी से डाल सकेंगे। वहीं जेसीबी व पोकलेन जैसे संसाधन उपलब्ध होने से बड़े नाले व छोटी नालियों की सफाई भी आसानी हो सकेंगें। इस दौरान सभासद नृपेन्द्र कुमार त्रिपाठी, सफाई निरीक्षक राजप्रताप सिंह, श्रद्धानन्द गुप्ता व अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.