उन्नाव, मार्च 15 -- नवाबगंज। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के सहरावां लालखेड़ा मार्ग पर रविवार दोपहर ई रिक्शा और कार की टक्कर के बाद दोनों खंती में पलट गए। हादसे में रिक्शा चालक समेत तीन लोग जख्मी हो गए। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के सहरावां लालाखेड़ा मार्ग स्थिति एक निर्माणाधीन गोदाम के पास रविवार दोपहर ई रिक्शा और कार आपस में टकरा कर सड़क किनारे खंती में पलट गए। हादसे में कार सवार दो लोग मामूली चोटिल हो गए। उधर, हादसे में असोहा थाना के गुरुबक्शखेड़ा गांव निवासी ई रिक्शा चालक रंजीत कुमार (30) पुत्र प्रेम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते घायल रिक्शा चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.