मथुरा, जनवरी 24 -- जनपद में ई-रिक्शा एवं ऑटो रिक्शा चालकों पर नगर निगम द्वारा लगाए गएRs.3000 के कथित रूट टैक्स के विरोध में संगठन चाणक्य के राष्ट्रीय संयोजक आर्य अशोक शर्मा द्वारा डिजिटल धरने का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को ई-रिक्शा एवं ऑटो रिक्शा चालकों के हो रहे शोषण के विरुद्ध चाणक्य के बैनर तले नगर निगम मथुरा के मेयर विनोद अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। सुझाव देते हुए कहा कि यदि नगर निगम द्वारा रूट चार्ज की रसीद व्यवस्था को पारदर्शी बनाते हुए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से लागू किया जाए, तो अवैध वसूली पर रोक लगेगी और समस्या का स्थायी समाधान निकल सकता है। चाणक्य संगठन ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो यह डिजिटल आंदोलन और अधिक व्यापक रूप लेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.