बलरामपुर, मार्च 8 -- महाराजगंज तराई, संवाददाता। बौद्ध परिपथ मार्ग पर शिवानगर के पास शनिवार शाम ई-रिक्शा और अल्टो कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार यात्रियों व चालक को हल्की चोटें आईं, हालांकि सभी यात्री बाल-बाल बच गए। मिली जानकारी के अनुसार राम बहादुर यादव निवासी रजवापुर सहियापुर थाना महाराजगंज तराई अपने ई-रिक्शा से सवारियां लेकर तुलसीपुर से बलरामपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कौवापुर बाजार निवासी आफताब अपनी अल्टो कार से तुलसीपुर की तरफ जा रहे थे। शिवानगर के पास अचानक दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों व पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है और मामले ...