पीलीभीत, अप्रैल 24 -- पीलीभीत। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को राहत पहुंचाने के लिए नगर पालिका परिषद की पहल पर वाटर कूलर से लैस ई-रिक्शा जलसेवा को प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने गुरुवार को हरी झंड़ी दिखा कर शुरू कर दिया।पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने बताया कि पहले चरण में चार ई-रिक्शा शहर के अलग-अलग इलाकों में संचालित किए गए हैं। यह घूम-घूमकर राहगीरों को ठंडा व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करा रहे हैं। तेज गर्मी में मजदूरों, रिक्शा चालकों और राहगीरों को राहत देना प्राथमिकता है। प्रत्येक ई-रिक्शा पर महिला कर्मचारी तैनात की गई हैं, जो लोगों को पानी पिलाने का कार्य कर रही हैं। यह भी पढ़ें- बरदहा में वर्षों से चल रहा निःशुल्क प्याऊ प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास गर्मी में आमजन को बड़ी राहत देते है...