कौशाम्बी, अप्रैल 8 -- सैनी, हिन्दुस्तान संवाद। सैनी कोतवाली क्षेत्र के चक सैनी गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय नजदीक बुधवार शाम लगभग साढ़े सात बजे के करीब तेज रफ्तार बाइक सवार आगे जा रहे ई रिक्शा लोडर से टकरा गए। घटना में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगो ने हादसा देखा तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू भेजवाया।सैनी कोतवाली क्षेत्र के गनपा गांव निवासी सुनील पुत्र उत्तम पटेल व महेश पुत्र उत्तम पटेल बुधवार की शाम बाइक से किसी काम से देवीगंज बाजार गए थे। घर वापस समय बाइक सवार सैनी कोतवाली के चक सैनी गांव के नजदीक पहुंचे तभी आगे चल रहे एक ई रिक्शा लोडर से बाइक टकरा गईं। हादसे में बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.