मेरठ, मार्च 15 -- परतापुर थाना क्षेत्र की रिठानी चौकी पुलिस ने ई रिक्शा लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। गंगानगर के आजाद नगर निवासी जितेंद्र पुत्र मुरारी ठेला लगाते हैं। बीते बुधवार को वह भतीजे रोहित के साथ नवीन मंडी आए थे। रोहित ई-रिक्शा लेकर बाहर खड़ा था। एक युवक ने ई-रिक्शा बुक किया। रिठानी पुलिस चौकी से कुछ पहले रोहित शौच को रुक गया। आरोपी युवक ने एक अन्य साथी के साथ ई-रिक्शा लूट लिया। मुखबिर की सूचना पर शनिवार को गगोल रोड पुलिया के पास से लूट में शामिल दो आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए लुटेरों की पहचान पंकज पुत्र अनिल निवासी जेवरी, थाना कंकरखेड़ा हाल निवासी कुंडा शंकरनगर, थाना परतापुर और ऋषि पुत्र राजीव निवासी टंकी मोहल्ला, सदर बाजार के रूप में हुई है। लुटे...