मुजफ्फर नगर, अप्रैल 12 -- खतौली। चार दिन पूर्व हाईवे भैंसी कट के समीप से लूटी गई ई रिक्शा, मोबाइल समेत पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ा है। बदमाश के पास से रिक्शा मोबाइल और नगदी बरामद की गई है। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया। कोतवाल दिनेश कुमार बघेल ने बताया कि चार दिन पूर्व इस्लाम नगर निवासी शमशाद से तीन बदमाशों ने हाईवे भैसी कट के समीप से ई रिक्शा चालक से उसकी रिक्शा, मोबाइल और नगदी लूट ली थी। लूट की घटना के बाद पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम गठित की। बताया कि शनिवार को पुलिस ने फुलत पुल रायपुर नंगली के समीप से एक बदमाश को पकड़ लिया। पकड़ा गया बदमाश अमन पुत्र इश्तियाक निवासी मेहलकी थाना जानसठ को हिरासत में लिया है। पकड़े गए बदमाश से पुलिस ने ई रिक्शा, मोबाइल और नगदी भी बरामद की है। पूछताछ में बदमाश ने बताया कि शमशाद अपने बहनोई के रुपए...