मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अहियापुर में दरभंगा फोरलेन पर चंदन बखरी के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने गुरुवार को ई-रिक्शा रोक कर उस पर सवार बोचहां थाना के बहरामपुर निवासी मदीना खातून को गोली मार दी। महिला के बांह, सीना और कमर के पास पंजरे में तीन गोलियां लगी हैं। यह भी आशंका है कि कट्टा से छर्रा वाली गोली मारी गई है, जिससे महिला को तीन जगहों पर जख्म आया है। उसे गंभीर स्थिति में एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ नगर-2 विनीता सिन्हा और अहियापुर थानेदार रोहन कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में बीच सड़क ठांय-ठांय, ऑटो में जा रही महिला को शूटर ने मारी 3 गोलियां; लव अफेयर का मामला एसकेएसमीएच में पीड़िता से मिलकर घटना के संबंध में जानकारी ली।एडीपीओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.