फिरोजाबाद, मार्च 14 -- थाना उत्तर क्षेत्र में एक ई रिक्शा शोरूम पर गुरुवार की रात आग लग गई। जिससे वहां खड़े सात ई रिक्शा जलकर खाक हो गए। सभी ई रिक्शा मरम्मत को आए थे। जलेसर रोड स्थित सुविधा ईवीज ई रिक्शा शोरूम में रात को भीषण आग लग गई। आग से वहां खड़े 7 ई रिक्शा पूरी तरह जलकर खाक हो गए।आग से शोरूम का अन्य सामान भी जल गया। शोरूम मालिक जीशान इकबाल शुक्रवार को शोरूम पर पहुंचे तो वहां के हालत देख हैरत में पड़ गए।गुरुवार की रात 11 बजे शो रूम बंद कर घर गए थे। आग से वहां खड़े ई रिक्शा खाक हो गए। उनका मानना है आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी। सूचना पर फायर विभाग के अधिकारियों ने पहुंचकर आग के बारे में जानकारी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...