हमीरपुर, जून 19 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। कैथी गांव से सवारियां लेकर आ रहे ई-रिक्शा सवार लोगों को चार नकाबपोश बदमाशों ने रोककर जमकर पीटा और रिक्शा चालक एवं एक सवारी से 1.12 लाख रुपए छीनकर भाग निकले। ई-रिक्शा चालक ने दो नकाबपोशों को पहचानने का दावा करते हैं पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने लूट की घटना से साफ इनकार किया है। पुलिस का कहना कि सभी कैथी के निवासी हैं। दोनों पक्षों के मध्य मारपीट गाली गलौज की घटना हुई है। क्षेत्र के कैथी निवासी चंदन ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 17 जून को सुबह करीब 11 बजे गांव से सवारियां लेकर कस्बे में आ रहा था। पारा एवं पंधरी के बीच चार नकाबपोश लोगों ने ई-रिक्शा रोक लिया और गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। ई-रिक्शा में सवार गांव निवासी बाल किशन से 62250 रुपए तथा उसके 50500 रुपए लूट कर भाग निक...