बेगुसराय, मई 12 -- नावकोठी, निज संवाददाता। ई-रिक्शा से घर लौट रही एक महिला के पर्स से सोने के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता नावकोठी निवासी विजय कुमार की पत्नी विभा कुमारी ने थाने में आवेदन देकर दो अज्ञात महिलाओं पर संदेह जताया है। आवेदन में बताया गया है कि वह 9 मई को मायके मोसादपुर से शादी समारोह में शामिल होकर अपने भाई के साथ मंझौल पहुंची थी। वहां से नावकोठी आने के लिए ई-रिक्शा पर सवार हुई। इसी दौरान दो महिलाएं भी रिक्शा पर चढ़ीं, जो पहसारा में उतर गईं। नावकोठी पहुंचने पर भाड़ा देने के लिए पर्स खोलने पर उसमें रखा करीब डेढ़ भर सोने का टीका, नथिया और झुमका गायब मिला। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा यात्रा के दौरान महिला के पर्स से जेवर चोरी पीड़िता ने आशंका जताई है कि बच्चे को पकड़ने के बहाने महिलाओं ने पर्स से जेवर निकाल लिया। थानाध...