बागपत, मई 8 -- दाहा। पुसार के पास ई-रिक्शा में साइड मारने पर रोडवेज बस व अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। बेगमाबाद गढ़ी गांव निवासी रामकिशन ने मुकदमा दर्ज कराया है। बेगमाबाद गढ़ी गांव निवासी रामकिशन पुत्र अतर सिंह ने दोघट थाने पर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पुसार गांव निवासी विक्रांत अपनी ई-रिक्शा में उनके गांव से स्कूली बच्चों को लेकर बामनौली के एक पब्लिक स्कूल में ले जाता है। वह छह अप्रैल को सुबह बेगमाबाद गढ़ी से उसके पोते देवांश तोमर व गांव के ही अन्नू, खुशी,माही को लेकर बामनौली के लिए चला था जैसे ही ई-रिक्शा मांगरौली मोड एक भट्ठे के पास पहुंची तो पुसार की तरफ से आ रही एक रोडवेज बस ने ई-रिक्शा में साइड मार दी। जिसमें ई-रिक्शा पलटने से चालक व बच्चे चोटिल हो गए। भट्ठे पर मौजूद लोगों ने ई-रिक्शा सीधी कराई इसके बाद बच्चों ...