मथुरा, जनवरी 21 -- महावन। थाना अंतर्गत ई रिक्शा सवार महिला से दिन दहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों झपट्टा मार पर्स और मोबाइल फोन लूट कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल बाइक सवारों की तलाश कर रही है। अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। मंगलवार दोपहर मुरली घाट गोकुल निवासी प्रीति शर्मा अपनी पड़ोसन काजल शर्मा के साथ गोकुल से रमन बिहार मंदिर दर्शन करने के लिये ई- रिक्शा में सवार होकर गयी थीं। पुलिस के अनुसार दर्शन करने के बाद वह ई-रिक्शा से वापस घर की ओर लौट रही थीं, तभी रास्ते में पीछे से आये बाइक सवार दो युवकों ने बाइक धीमी की। एक युवक ने झपट्टा मार कर प्रीति शर्मा के हाथ से से मोबाइल फोन और पर्स छीना और भाग गये। इस दौरान महिला पर्स खींचने के चलते नीचे गिर कर घायल हो गयी। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देते हुए मह...