हरदोई, फरवरी 12 -- पाली। बेटी से उधार लिए दस हजार रुपये वापस करने जा रहे एक राजमिस्त्री की ई-रिक्शा में सफर के दौरान जेब कट गई। किराया देने के समय रुपये गायब मिलने पर पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। मोहल्ला बिरहाना ख्वाजगीपुर निवासी फूल सिंह कुशवाहा पेशे से राजमिस्त्री हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र के गांव राय किराया निवासी अपनी बेटी से दस हजार रुपये उधार लिए थे। बुधवार को वह रुपये लौटाने के लिए बेटी के घर जा रहे थे। फूल सिंह के अनुसार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह रामलीला चौराहे से रूपापुर जाने के लिए ई-रिक्शा पर बैठे। भाहपुर गांव के पास से दो युवक रिक्शा में सवार हुए, जिनमें से एक ने अपना बैग फूल सिंह के पास रख दिया। कुछ दूरी तय करने के बाद दोनों युवक पीछे से आई बाइक पर बैठकर उतर गए। रूपाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.