लखनऊ, सितम्बर 3 -- लखनऊ, संवाददाता। ठाकुरगंज पुलिस ने ई रिक्शा में बैठी वृद्धा के गले से सोने की चेन चोरी करने के आरोप में बाराबंकी देवा की दो महिला चोर गिरफ्तार की हैं। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के पास से चेन बेचकर प्राप्त करीब साढ़े पांच हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि महिलाएं चेन, पर्स चोरी का गिरोह चलाती हैं। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

महिलाओं द्वारा चोरी की घटना ठाकुरगंज इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि अलीगंज पुरनिया रेलवे क्रॉसिंग की मीना से 28 अगस्त को बालागंज चौराहे पर ई रिक्शा सवार महिलाओं ने भीड़ का फायदा उठाकर गले से सोने की चेन चोरी कर ली थी। वृद्धा मीना अपने बेटे अनूप राजपूत के साथ रूमी गेट से ई रिक्शा पर बैठकर दुबग्गा लालाबाग के निकली थीं। आरोपी महिलाएं चेन चोरी करने के बाद ई...