ई-रिक्शा में ले जा रही 40 किलो प्रतिबंधिबंधित पॉलीथिन जब्त
मथुरा, अप्रैल 9 -- नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा प्रतिबंधित पॉलिथीन के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के अंतर्गत मंडी चौराहा क्षेत्र में ई-रिक्शा में 40 किलोग्राम पॉलीथिन जब्त की गयी। नगर निगम की टीम नेRs.56 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला है। नगर आयुक्त जग प्रवेश के निर्देश पर बुधवार को औरंगाबाद जोन के अंतर्गत मंडी चौराहा क्षेत्र में सघन जांच करते हुए एक ई-रिक्शा को रोका गया, जिसमें भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन का अवैध परिवहन किया जा रहा था। जांच में लगभग 40 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद की गई, जिसे तत्काल प्रभाव से जब्त कर लिया गया। उक्त प्रकरण में कठोर कार्यवाही करते हुए 56 हजार 500 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह चौहान के निर्देशन में की गई उक्त कार्रवाई में ईटीएफ टीम के साथ टीम लीडर विजय वीर सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.