मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ब्रह्मपुरा इलाके में शनिवार दोपहर ई-रिक्शा में एक युवती से छेड़खानी का मामला सामने आया है। युवती के शोर मचाने पर जुटे स्थानीय लोगों ने आरोपित बुजुर्ग को पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। इसके बाद पकड़े गए बुजुर्ग को पीआर बॉन्ड पर मुक्त कर दिया गया। थानेदार विपिन रंजन ने बताया कि युवती और बुजुर्ग एक ही मोहल्ले के रहने वाले है। दोनों एक ही ई-रिक्शा पर बैठे थे। इसी बीच हल्का सट जाने पर यह विवाद हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...