नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- अमरोहा, हिन्दुस्तान संवाद। यूपी के अमरोहा जिले के मोहल्ला लकड़ा में मीट की दुकान के पास ई-रिक्शा में मांस मिलने पर हंगामा हो गया। गोकशी का आरोप लगाते हुए बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मांस से भरे ई-रिक्शा को लकड़ा चौराहे पर खड़ा कर जाम लगा दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के एनकाउंटर, उनके घरों पर बुलडोजर चलाने और रज्जाक पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग की। हंगामे और जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। स्थिति बिगड़ने की आशंका के बीच कई थानों का पुलिस बल मौके पर बुलाना पड़ा। घटना शनिवार रात करीब दस बजे की है। दीपावली के मद्देनजर पुलिस टीम लकड़ा चौराहे पर चेकिंग के साथ यातायात व्यवस्था संभाल रही थी। इसी दौरान सूचना मि...