नोएडा, अप्रैल 24 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-137 पारस टियरा सोसाइटी के पास बाइक सवार बदमाश ने ई-रिक्शा में बैठकर जा रहे एक युवक से मोबाइल छीन लिया और भाग गया। पीड़ित ने कुछ दूर तक बदमाश का पीछा किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूलरूप से हाथरस के रहने वाले रजत कुमार ने बताया कि वह छह अप्रैल को सेक्टर-137 स्थित अस्पताल से ई-रिक्शा में सवार होकर शहदरा की तरफ जा रहे थे। वह पारस टियरा सोसाइटी के समीप पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तो बाइक सवार एक बदमाश ने उनका मोबाइल झपट लिया। यह भी पढ़ें- मोबाइल छीनने का आरोपी गिरफ्तार उन्होंने ई-रिक्शा से नीचे उतरकर कुछ दूर तक बदमाश का पीछा किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस दौरान भागते समय सड़क पर गिरने से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.