फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 5 -- कंपिल, संवाददाता। दवा लेकर ई रिक्शा से घर वापस जा रही वृद्धा के महिलाओं ने कान से कुंडल निकाल लिया। ई रिक्शा से उतरने पर महिला को जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।क्षेत्र के गांव होतेपुर निवासी वृद्धा शिवरानी रविवार दोपहर दवाई लेने कंपिल आई थीं। वह ई रिक्शा से घर वापस जा रही थी। आरोप है कि उसी समय रास्ते में दो महिलाओं ने वृद्धा के एक कान का कुंडल निकाल लिया। ई रिक्शा से उतरते समय वृद्धा को कान से कुंडल गायब होने की जानकारी हुई। वृद्धा के शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने संदिग्ध महिलाओं को घेर लिया। आरोप है कि तब तक आरोपित महिलाओं ने कुंडल गायब कर दिया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस वृद्धा व अन्य दोनों महिलाओं को थाने ले आई। पुलिस पूछताछ में महि...