ई-रिक्शा में बैठी युवती के साथ युवकों ने की छेड़छाड़
बलिया, जून 17 -- मनियर, हिन्दुस्तान संवाद। ई-रिक्शा से घर जा एक युवती के साथ छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने युवती के दादा की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।बताया जाता है कि मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती मनियर से ई-रिक्शा में बैठकर अपने घर जा रही थी। असना गांव के पास ई-रिक्शा में दो अन्य युवक सवार हो गए। आरोप है कि दोनों युवकों ने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- अस्पताल जा रही युवती से रास्ते में छेड़छाड़, थप्पड़ मारने का आरोप शोरगुल होने पर फरार हो गए। पीड़िता के दादा की तहरीर पर सोनूपार निवासी सिंधु यादव और रिंकेश यादव के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच-पड़ताल मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.