प्रयागराज, अप्रैल 1 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। अतरसुइया क्षेत्र में ई-रिक्शा में बैठी महिला के बैग से सोने के जेवर और नगदी चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के एक माह बाद पुलिस अधिकारियों के आदेश पर अतरसुइया पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।गाजियाबाद की रेनू श्रीवास्तव 21 फरवरी को ईविंग क्रिश्चियन कॉलेज में आयोजित पुरा छात्र सम्मेलन में शामिल होने प्रयागराज आई थीं। वह शाम करीब पांच बजे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अपने परिचित के साथ खत्री पाठशाला चौराहे तक कार से पहुंचीं। जहां से चौक जाने के लिए ई-रिक्शा किया, जिसमें पहले से दो महिलाएं बैठी थीं और चालक के पास एक अन्य व्यक्ति मौजूद था। आरोप है कि ई-रिक्शा में बैठने के दौरान चालक के पास बैठे व्यक्ति ने पीछे से धक्का देकर उन्हें बैठा दिया और खुद वहां से उतर गया। इसके बाद ई-रिक्शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.