लखनऊ, फरवरी 28 -- काकोरी, संवाददाता। पारा, दुबग्गा में ई रिक्शा में बैठी महिलाओं के साथ बैठकर उनके बैग से जेवर और नकदी पार करने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दुबग्गा पुलिस ने गिरफ्तार महिलाओं के पास से चोरी किए गए सोने के जेवरात और नकदी बरामद की है। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक उन्नाव जिले के हसनगंज ग्राम मटरिया गांव निवासी प्रिया यादव ने ई-रिक्शा में बैठने के बाद बैग में रखे सोने के जेवरात चोरी होने की शिकायत शुक्रवार को दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने जांच शुरू की। आसपास लगे बीस से अधिक सीसीटीवी कैमरों को देख पहचान कर आरोपी महिला हरियाणा के फरीदाबाद नगला सुभाष चौक थाना क्षेत्र निवासी सुनीता और दूसरी गहलव जिला पलवल प्रान्त हरियाणा निवासी मनीषा को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ी टॉप्स...