ई-रिक्शा में बैग से जेवरात चोरी करने वाली बिहार की दो महिलाएं गिरफ्तार
कुशीनगर, मई 31 -- पडरौना, निज संवाददाता। तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन के सामने से एक दिन पूर्व ई-रिक्शा से घर जा रही एक महिला के बैग से महिलाओं ने जेवरात समेत कीमती सामान चुरा कर गायब हो गईं थी। इस मामले में पुलिस महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच में जुट गई। पुलिस ने 24 घंटा के अंदर चोरी का खुलासा करती हुई बिहार की दो महिला चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी हुए जेवरात समेत नगदी को बरामद कर जेल भेज दिया है।
घटना का विवरण तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गाजीपुर निवासिनी ऊषा देवी पत्नी अरविंद कुशवाहा रिश्तेदारी से सेवरही कस्बे से घर लौट रही थी। वह ई-रिक्शा पर सवार होकर तमकुहीरोड स्थित रेलवे स्टेशन के सामने पहुंची थी कि रास्ते में दो महिलाएं महिला के बैग में रखा जेवरात आदि सामान चुरा ले गईं। सेवरही थाने की पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.