कन्नौज, मार्च 26 -- छिबरामऊ, संवाददाता। हाथिन गांव से बैठी एक महिला सवारी ई-रिक्शा में अपना बैग रखकर भूल गई। काफी देर बाद भी जब कोई नहीं पहुंचा, तो रिक्शा चालक ने बैग को पूर्वी बाईपास पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस को सुपुर्द कर दिया। क्षेत्र के बहवलपुर गांव निवासी ई-रिक्शा चालक अजय पुत्र बाबू गिहार ने बताया कि हाथिन गांव बरगदिया के पास एक महिला अपने दो बच्चों के साथ पूर्वी बाईपास के लिए उसके रिक्शे पर बैठी। उसने अपना बैग ई-रिक्शा की छत पर रख दिया। बाईपास पहुंचने पर महिला बच्चों के साथ उतर गई और जल्दबाजी में वह बैग को रिक्शा में ही भूल गई। इस बीच वह अन्य सवारी को लेकर फर्रुखाबाद चौराहा पर चला गया। वहां सवारी उतारते समय उसकी नजर महिला के उस बैग पर पड़ी। ऐसे में वह आनन-फानन में फिर से पूर्वी बाईपास पर पहुंच गया और महिला की तलाश की, लेकिन काफी देर त...