फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 26 -- नवाबगंज। नगर की गायत्री गली निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक ब्रह्मजीत सिंह की पत्नी सुषमा अपनी विवाहित पुत्री स्नेह लता के साथ शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे अपने घर से मोहल्ला डभोआ जाने के लिए निकली। चौराहे पर पहुंचकर सुषमा व उनकी पुत्री ई-रिक्शा पर बैठ गई। उसी दौरान दूसरे ई-रिक्शा पर बैठी तीन महिलाएं भी आकर उनके साथ ही बैठ गई। ई-रिक्शा चौराहे से कुछ आगे निकला, उसी दौरान सामने बैठी एक महिला ने सुषमा के पैरों पर अपना पैर रखकर दबाना शुरू कर दिया। सुषमा का ध्यान पैरों की ओर गया, इसी बीच उनमें से किसी महिला ने सुषमा के गले से ढाई तोला सोने की चेन पार कर दी। तीनों महिलाएं जाफर नगर जाने वाली मोड पर ई-रिक्शा से उतर कर चली गई। ई-रिक्शा के पेट्रोलपंप के निकट पहुंचने पर सुषमा गले से चेन को गायब देख घबरा गई। सुषमा ने यूपी 112 पुल...