रांची, जून 8 -- रांची। चुटिया थाना की पुलिस ने गाड़ी में टक्कर के बाद मारपीट कर टोटो चालक को घायल करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में रातू रोड के अनंत विवेक और पिस्कामोड़ निवासी अखौरी अनिल कुमार शामिल है। घटना के बाद दो अन्य आरोपी टोटो लेकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। पीड़ित टोटो चालक पुंदाग निवासी अतिक अख्तर रविवार की रात डोरंडा से सुजाता चौक जा रहे थे, तभी कार ने पीछे से टक्कर मार दी। अख्तर कार सवार से बात करने पहुंचे तो चारों आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...