मेरठ, अप्रैल 19 -- शुक्रवार को ई-रिक्शा में एक ज्वेलर्स की जेब काटकर लाखों के सोने के आभूषण निकाल गए। रोहटा रोड नारायण गार्डन ग्राम रोहटा निवासी मंगलसेन वर्मा पुत्र रघुवीर वर्मा 17 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे रेलवे रोड थाने के सामने से ई-रिक्शा में बैठकर हापुड़ अड्डे की ओर जा रहे थे। ई-रिक्शा घंटाघर चौक पहुंचा तो दो संदिग्ध युवक उसमें सवार हो गए। प्यारे लाल अस्पताल के पास से एक महिला भी ई-रिक्शा में सवार हुई। रिक्शा बुढ़ाना गेट चौकी के पास पहुंचा तो एक युवक उतरकर चला गया। इंदिरा चौक पहुंचने पर मंगलसेन को शक हुआ तो उन्होंने अपनी जेब देखी जो कटी थी और पूरा सामान गायब था। चोरी सामान में करीब 15 ग्राम का सोने का हार, एक नथ, तीन अंगूठियां, 5-6 जोड़ी कानों की बालियां व अन्य सोने के आभूषण शामिल हैं। 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी। पीड़ित ...