आगरा, अप्रैल 30 -- शहर कोतवाली क्षेत्र में यात्रा करते समय ई-रिक्शा में छूटे जेवर से भरे बैग को पुलिस ने मशक्कत कर बरामद कर लिया। गुरुवार को संबंधित महिला को बुलाकर जेवर से भरा बैग उसे सुपुर्द कर दिया। अपने कीमती सामान से भरे बैग को हाथों में पाकर वह खुश दिखाई दी और पुलिस का धन्यवाद किया। बता दें कि गत 27 अप्रेल को राधा पाल पत्नी सुनील एवं पिंकी कुमारी पत्नी वीरपाल सिंह निवासीगण बागोन थाना जैथरा जिला एटा अपने गांव से अपनी ननद के गांव नगला वाले थाना कासगंज में जा रही थी। कासगंज बस स्टैंड से वह ई-रिक्शा में बैठ गईं। अपना बैग ई रिक्शा की छत पर रख दिया, जिसमें पांच से छह लाख रुपये की कीमत के सोने के आभूषण थे। वह सैलई गेट अमांपुर रोड पर उतर गईं और अपना बैग ई-रिक्शा की छत पर रखकर भूल गईं। ई-रिक्शा के जाने के बाद उन्हें बैग की याद आई। इसके बाद र...