गोरखपुर, मई 14 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र की एक महिला का गहनों व नगदी से भरा सूटकेस ननिहाल से घर लौटते समय ई-रिक्शा में छूट गया। पीड़िता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से 24 घंटे के भीतर सूटकेस बरामद कर उसे महिला को सुपुर्द कर दिया। क्षेत्र के बनगाई निवासिनी कुसुम निषाद पत्नी मंतोष बेटी के साथ संतकबीर नगर जिले के कुरसूरी स्थित ननिहाल में मामा के लड़के की शादी समारोह में गई थीं। 12 मई को शादी होने के बाद घर लौट रही थीं। मेडिकल कॉलेज पहुंचने के बाद उन्होंने घर जाने के लिए ई-रिक्शा बुक किया। ई-रिक्शा चालक उन्हें घर छोड़कर चला गया। तब महिला को याद आया कि गहनों और नगदी से भरा सूटकेस ई-रिक्शा में छूट गया है। उन्होंने गुलरिहा पुलिस को लिखित तहरीर दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर ई-रिक्...