फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 7 -- कंपिल, संवाददाता। क्षेत्र के गांव होतेपुर निवासी वृद्ध महिला शिवरानी दवाई लेने कंपिल आई थीं। घर लौटते समय ई-रिक्शा में सवार दो महिलाओं पर उनके कान का कुंडल निकाल लेने का आरोप लगा था। घटना का पता तब चला जब वृद्धा ई-रिक्शा से उतर रही थीं और उन्हें कुंडल गायब मिला। वृद्धा के शोर मचाने पर आसपास ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और दोनों संदिग्ध महिलाओं को घेर लिया गया। हालांकि तलाशी के दौरान कुंडल बरामद नहीं हो सका। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को थाने ले आई। बताया जा रहा पूछताछ के दौरान महिलाओं ने स्वयं को राजस्थान निवासी बताया। बाद में कथित रूप से दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया, जिसमें वृद्धा को कुंडल के बदले रुपये दिलाए गए। इसके बाद महिलाओं को छोड़ दिए जाने की चर्चा है। सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि महिलाओ...