बागपत, अप्रैल 5 -- पॉवर कॉरपोरेशन की लापरवाही से रविवार को पट्टी चौधरान में बड़ा हादसा होने से बच गया। हवा में लटके विद्युत तार एक ई-रिक्शा में उलझ गए जिससे सवारियों में भी अफरा तफरी मच गई। पट्टी चौधरान पुराना जैन स्थानक पक्षी अस्पताल के पास बिजली के तार काफी नीचे लटके हुए हैं। रविवार की सुबह एक ई रिक्शा जब सवारी लेकर उधर से गुजर रही थी तो अचानक बिजली के तार ई रिक्शा में उलझ गए। इससे सवारियों में भी अफरा तफरी मच गई। सम्भलकर ई रिक्शा से उतरकर लोग दूसरी तरफ खड़े हुए। वहां से गुजरने वाले लोग भी दूर खड़े हो गए। स्थानीय लोगों अंकित जैन, विशाल, नसीम आदि का आरोप है कि दर्जनों बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन हवा में झूल रहे बिजली के तारों को ठीक नहीं किया जा रहा है। आये दिन कोई भी तार टूटा रहता है। स्थानीय लोगों ने इसकी विडियो भी बनाकर सोशल मीडिया प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.